Breaking News

राहुल गांधी कल अमृतसर में : कांग्रेस प्रत्याशी औजला के समर्थन में करेंगे रैली

रैली की तैयारी में पंडाल लगाने में जूटे सांसद गुरजीत सिंह औजला।

अमृतसर, 24 मई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्टार प्रचारक राहुल गांधी शनिवार अमृतसर पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पंजाब का ये उनका पहला दौरा है। इसके बाद राहुल गांधी 29 मई को दोबारा पंजाब आएंगे और लुधियाना व पटियाला में प्रदेश कांग्रेस प्रधार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग व डॉ. में के धर्मवीर गांधी के लिए प्रचार करेंगे। अमृतसर में सुरक्षा मद्देनजर तकरीबन 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पंजाब के अमृतसर में एयरपोर्ट रोड स्थित मीरांकोट में कांग्रेस की रैली का आयोजन किया जा रहा है। जहां पंडाल लगाने से लेकर सुरक्षा के कार्य शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत औजला के साथ सीनियर नेता हरीश चौधरी भी मरांकोट पहुंचे और रैली की तैयारियों का जायजा लिया।  वीवीआईपी मूवमेंट के चलते यहां सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस की तरफ से 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी की पर्सनल सिक्योरिटी भी साथ रहेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने वार्ड नंबर 53 की गलियों को बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,20 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *