
अमृतसर,4 जून:अमृतसर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के
गुरजीत सिंह औजला लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें
दोपहर 1:33 बजे तक 196294 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के तरनजीत सिंह संधू को 163582 , आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह धारीवाल को166044 तथा अकाली दल के अनिल जोशी को123842 वोट मिले हैं। अमृतसर में कुल वोटरों की गिनती 16 लाख 11 हजार 263 है। जिनमें से 56.06% वोटरों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान किया। इनमें 4 लाख 87 हजार 101 पुरुषों, 4 लाख 16 हजार 86 महिलाओं और 19 ट्रांसजेंडर्स ने वोट किया है। काउंटिंग अभी जारी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें