
अमृतसर, 6 जून : इस वक्त नगर निगम आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। निगम को पंजाब सरकार की ओर से फंड नहीं आ रहे हैं। इसके साथ-साथ जीएसटी की राशि भी निगम को नहीं आ रही है। जिस कारण निगम अपने अधिकारियों और कर्मचारियो का वेतन नहीं जारी कर पा रहा है। निगम में पिछले दो महीना का वेतन जारी नहीं हुआ है।
निगम के सभी विभाग भी अपनी आमदनी से पीछे
नगर निगम के आमदनी करने वाले सभी विभाग अपनी आमदनी से काफी पीछे चल रहे हैं। निगम ने इस वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स से 50 करोड़ रुपयो की आमदनी का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग से इस वित्त वर्ष में यानी 1 अप्रैल से 6 जून तक 2 करोड रुपए एकत्रित किए हैं। इसी तरह से वाटर सप्लाई सीवरेज से 17 करोड़ रुपए का लक्ष्य है। जबकि इससे निगम को अब तक मात्र 18 लाख रुपये एकत्रित हुए हैं। विज्ञापन विभाग से 14 करोड़ रुपए लक्ष्य है, विभाग ने अब तक 2.42 करोड रुपए एकत्रित किए हैं। लाइसेंस विभाग का वार्षिक लक्ष्य 3.75 करोड रुपए है,जबकि लाइसेंस विभाग द्वारा अब तक 44.08 लाख रुपए एकत्रित किए हैं। इसी तरह से एमटीपी विभाग का 80.25 करोड रुपए और लैंड विभाग का सेल ऑफ प्रॉपर्टी से 10.50 करोड़, रेंटल प्रॉपर्टी से 4.20 करोड़, स्ट्रीट वेंडिंग से 3.60 करोड़ रुपए रखा हुआ है। दोनों विभाग भी अपने लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं। विभागों की आमदनी का ग्राफ लोकसभा चुनाव के चलते ही गिरा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी होने बताया जा रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News