Breaking News

बसों पर अब सफर करना हुआ महंगा, पंजाब सरकार ने किराए में की  बढ़ोतरी

अमृतसर,8 सितंबर : पंजाब सरकार ने  पंजाब में हाल ही में पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने के बाद बस किराए में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।अब बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा।नई लागू कीमतों के अनुसार, एच.वी.ए.सी बस किराया 27.80 पैसे बढ़कर 1.74 रुपये  प्रति कि.मी. किया गया है। इसके अलावा इंटीग्रल कोच का किराया 41.4 पैसे बढ़ाकर 2.61 रुपये प्रति कि.मी., जबकि सुपर इंटीग्रल कोच का किराया 46 पैसे बढ़ाकर 2.90 रुपये प्रति कि.मी. कर दिया गया है। जानकारों के मुताबिक नई दरों से पंजाब सरकार को करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है। ये नई दरें शनिवार रात से लागू हो गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सिविल सर्जन ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मानावाला में अप्रत्याशित रूप से की चेकिंग

जांच करते हुए सिविल सर्जन।  अमृतसर, 8 दिसंबर: सिविल सर्जन अमृतसर डॉक्टर सतिंदर जीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *