Breaking News

रेस्टोरेंट में बर्गर का ऑर्डर देने के बाद हुई बहसबाजी में मैनेजर ने गोली चलाकर ग्राहक को किया घायल

घायल व्यक्ति के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। 

अमृतसर, 8 सितंबर :बर्गर मांगने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के कत्थूनंगल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित केएफसी रेस्टोरेंट में कल देर रात एक ग्राहक ने बर्गर का ऑर्डर दिया और जब बर्गर का ऑर्डर नहीं आया तो उसने अपना ऑर्डर मांगा। दो बार ऑर्डर मांगने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने बहस शुरू कर दी और अपने साथियों को भी बुला लिया। जिसके बाद रेस्टोरेंट के मैनेजर ने ग्राहक पर गोली चला दी।

घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के पिता जगदीश सिंह ने बताया कि वो जंडियाला में मौजूदा सरपंच हैं। उनका बेटा सुरजीत सिंह कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था, जहां उसे गोली मार दी गई। गोली बेटे की बाजू के आर पार हो गई और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, घायल युवक के परिजनों ने पंजाब सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बात पर गोली चलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि वे भविष्य में ऐसी हरकत न करें।

आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास एक निजी रेस्टोरेंट पर फायरिंग का मामला सामने आया है और जिस युवक को गोली लगी है वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस से मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

केएफसी इंडिया ने घटना की निंदा की

केएफसी इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि केएफसी इंडिया कठूनगल टोल प्लाजा के निकट  रेस्तरां परिसर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा करता है। स्टोर मैनेजमेंट द्वारा तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया और घायल को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय स्टोर की टीमें मामले की जांच में स्थानीय अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही हैं। 

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर जेल में सर्च ऑपरेशन: 11 की-पैड मोबाइल, 5 सिम बरामद; 9 हवालातियो के विरुद्ध मामला दर्ज

अमृतसर,29 जून : जेलों की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सख्ती का असर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *