Breaking News

नशा तस्करों की 2 करोड़ की प्रॉपर्टी सील: 5 आरोपी अलग-अलग जगहों से हेरोइन सहित  पकड़े गए

प्रॉपर्टी को सील करते हुए पुलिस अधिकारी।

अमृतसर, 18 सितंबर: अमृतसर देहाती पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की प्रॉपर्टी सील की गई। थाना घरिंडा.पुलिस ने 5 तस्करों की लगभग 2 करोड़ की प्रॉपर्टी पर ताला जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक अमृतसर देहाती पुलिस के तहत आते थाना घरिंडा की पुलिस की ओर से अलग-अलग समय पर हेरोइन के साथ पकड़े गए पांच आरोपियों के घरों को सील कर दिया गया है।यह घर उन्होंने नशा बेचकर की गई काली कमाई से बनाया था। पुलिस की ओर से 300 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए धनोए खुर्द के रवितिंदर सिंह के 5,90,000 के घर, 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए नेश्ता निवासी गुरदीप सिंह चौकीदार की 2,505,000 का घर, 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए रोड़वाला खुर्द के रोशन सिंह का 54,05,000 का घर ।एक किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए धनोए खुर्द के मनजीत सिंह का 51,50,000 का घर और 3 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए हर्दोखुर्द निवासी धर्मिंदर सिंह की 16, 10,000 लाख की प्रॉपर्टी सील की गई है। धर्मिंदर सिंह से 1,50,000 ड्रग मनी भी बरामद की गई थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह किया

भ्रष्टाचार खत्म करने, ईमानदारी और ट्रांसपेरेंट एडमिनिस्ट्रेशन पक्का करने का संकल्प लिया अमृतसर, 27 अक्टूबर(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *