Breaking News

तरनतारन में सर्वसम्मति से चुने सरपंच की हत्या: आम आदमी पार्टी का था समर्थन

मृतक की फाइल फोटो।

अमृतसर, 7 अक्टूबर:पंजाब के तरनतारन में सर्वसम्मति के साथ चुने गए सरपंच की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। मृतक राजविंदर सिंह उर्फ राज तलवंडी ब्लॉक पट्टी में जीत के बाद साथियों के साथ कार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। गांव ठक्करपुरा के पास एक बाइक पर सवार 3 हमलावरों ने उन्हें गोलियां मार दी। गाड़ी में सवार उनके दो दोस्तों भी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार राजविंदर सिंह अपने साथियों के साथ गांव की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार युवकों ने ठक्करपुरा में चर्च के पास उनकी कार रोकी और सरपंची की बधाई दी।इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। राजविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

आम आदमी पार्टी का हासिल था समर्थन

राजविंदर सिंह को आम आदमी पार्टी का समर्थन हासिल था। राजविंदर को गांव तलवंडी मोहर सिंह (एससी) का निर्विरोध सरपंच घोषित किया गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। उसका कत्ल क्यों किया गया, इस बारे में जानकारियां हासिल की जा रही हैं।

लालजीत भुल्लर ने जताया दुख

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने गांव तलवंड़ी मोहर सिंह के नए बने सरपंच राजविंदर सिंह की हत्या किए जाने पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने के आदेश भी जाहिर किए हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रिटायर्ड डीएसपी ने फायरिंग करके बेटे की हत्या की: पत्नी, पुत्रवधू को भी मारी गोलियां

अमृतसर, 4 जुलाई: ई एस आई अस्पताल मजीठा रोड के बाहर  सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *