Breaking News

पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी ने संभाली जिम्मेदारी : कहा,कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे

जिम्मेदारी संभालते हुए चीफ सेक्रेटरी केपीएस सिन्हा।

अमृतसर,10 अक्टूबर:पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा (1992 बैच) ने आज चंडीगढ़ में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। इस मौके होम सेक्रेटरी समेत तमाम सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, केएपी सिन्हा का कहना है कि जो जिम्मेदारी सरकार ने उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। लोगों को पारदर्शी और बिना किसी परेशानी से मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। लोगों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और भी मजबूती के साथ लागू किया जाएगा। केएपी सिन्हा पंजाब के 43वें मुख्य सचिव बनाए गए हैं। इससे पहले बुधवार दोपहर अचानक अनुराग वर्मा को इस पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उन्हें राजस्व, पुनर्वास. एवं आपदा प्रबंधन, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी और मृदा एवं जल संरक्षण का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त.किया गया है। जिम्मेदारी संभालने के उपरांत के ए पी सिन्हा विभागीय प्रमुख अधिकारियों के साथ मीटिंग करने का सिलसिला शुरू कर दिया।

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए केपीएस सिन्हा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *