Breaking News

नगर निगम चुनाव प्रचार थमा : राजनीतिक पार्टियों द्वारा मेयर बनाने  के दावे, सत्ताधारी AAP की बढ़त  होने की संभावना

अमृतसर,19 दिसंबर: नगर निगम चुनाव को लेकर शोर शराबा आज 4 बजते ही  थम गया। नगर निगम चुनाव के लिए 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होनी है। इसके एक घंटे के अंदर ही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।ढोल-नगाड़ों से शोर मचाते प्रत्याशी और लाउडस्पीकर पर प्रचार पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही चुनाव खत्म होने तक ड्राई डे रहेगा। राजनीतिक पार्टी द्वारा अपना मेयर बनाने के दावे किए जा रहे हैं।पंजाब की सत्ताधारी पार्टी AAP अपना मेयर बनाने का दावा ठोक रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने 5 वादे किए हैं और सीएम भगवंत मान रोड शो कर चुके हैं। नगर निगम का पिछला सारा इतिहास देखें तो जिस पार्टी की पंजाब में सत्ता होती है, इस पार्टी का ही नगर निगम में मेयर बनता है।

नगर निगम अमृतसर में मेयर बनाने के लिए 46 उम्मीदवार चाहिए

नगर निगम अमृतसर की बात करें तो यहां पर मेयर बनाने के लिए जिस पार्टी के पास 46 उम्मीदवार होंगे उसका बहुमत हो जाएगा। बहुमत वाली पार्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनाएगी। नगर निगम की इस बार 85 वार्ड है और शहर के 5 विधायक है। इस तरह से मेयर चुनने के लिए 85 पार्षद और 5 विधायकों को मिलाकर कुल संख्या 90 बनती है।आम आदमी पार्टी के पास पांच विधायकों की पहले से ही संख्या है।AAP को अगर 85 वार्डों में से 41  उम्मीदवार जीत जाएंगे तो वह अपना मेयर बना सकते हैं। दूसरी पार्टियों  को मेयर  बनाने के लिए 46 पार्षद ही चाहिए

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नवजोत सिद्धू अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिले; पंजाब कांग्रेस में हलचल

नवजोत सिद्धू द्वारा पोस्ट की गई प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर। अमृतसर, 10 अक्टूबर :पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *