Breaking News

जीएनडीयू के गार्ड ने स्टूडेंट की पगड़ी उतारी: गलत पार्किंग पर विवाद, धरने पर बैठे

रोष प्रदर्शन करते हुए छात्र।  

अमृतसर,5 मार्च:अमृतसर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड और छात्रों के बीच विवाद बढ़ गया है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब फर्स्ट ईयर के दो छात्र नाश्ता करने जा रहे थे।छात्रों की बाइक पार्किंग को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से बहस हो गई। छात्र जुझार सिंह के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड ने गलत पार्किंग का आरोप लगाते हुए छात्रों से विवाद किया। इस दौरान गार्ड ने छात्रों के साथ मारपीट की और उनकी पगड़ी भी उतार दी।

छात्रावास जाते समय हुई घटना

रोष प्रदर्शन करते हुए छात्र।  

छात्र जसकरण सिंह ने बताया कि रात को छात्रावास जाते समय एक और घटना हुई। एक छात्र की सुरक्षा गार्ड से बहस हो गई। इस दौरान सुरक्षा गार्ड ने उस छात्र की भी पगड़ी उतार दी। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए।

सुरक्षा गार्ड को नौकरी से निकालने की मांग

इस घटना के विरोध में छात्र संघ के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र संबंधित सुरक्षा गार्ड को नौकरी से निकालने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2026 8वीं, 10वीं, 12वीं क्लास की तैयारी पूरी कर ली है: ज़िले में कुल 220 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

अमृतसर, 14 फरवरी(राजन): शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के तहत पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *