Breaking News

ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने शहर व आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण

  फतेहपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करते ड्रग कंट्रोल अधिकारी। 

अमृतसर,20 मार्च : पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ जंग के तहत गांवों में मेडिकल स्टोरों से नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से ड्रग कंट्रोल अधिकारी बबलीन कौर और उनकी टीम ने आज शहर के साथ लगते इलाकों में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दवाइयों के रिकार्ड व स्टॉक की जांच की गई, जिसमें कोई मादक पदार्थ नहीं पाया गया, लेकिन टीम को कुछ सामान्य उल्लंघन मिले, जिसके लिए मेडिकल स्टोर्स पर जुर्माना लगाया गया।

  फतेहपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करते ड्रग कंट्रोल अधिकारी। 

कोई नशीली दवा बरामद नहीं हुई

बबलिन कौर ने कहा कि मैं अपनी सहकर्मी  कुलविंदर सिंह के साथ हमने फतेहपुर क्षेत्र में 5 केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण किया।  जिनमें खालसा मेडिकल स्टोर फतेहपुर, सुखबीर मेडिकल स्टोर फतेहपुर, योद्धा मेडिकल स्टोर फतेहपुर, धन धन बाबा दीप सिंह मेडिकल स्टोर फतेहपुर और शिव शंकर फार्मास्यूटिकल, ढाब खटकियां शामिल हैं।  इस बीच, दूसरी टीम ने रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक में अपोलो फार्मेसी और राइट प्राइस फार्मेसी का निरीक्षण किया।  उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई नशीली दवा बरामद नहीं हुई, लेकिन सामान्य उल्लंघन पाए गए, जिसके लिए जुर्माना लगाया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने जारी किए आदेश

अमृतसर,9 फरवरी:श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सिख पंथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *