Breaking News

पीडब्ल्यूडी के सड़के बनवाने के लिए 71.91 करोड़ रुपए के टेंडर में से 6 पार्टियों को टेक्निकल डिसक्वालीफाई करने पर पार्टियों ने की जांच की मांग

अमृतसर, 30 अप्रैल:पीडब्ल्यूडी बीएंडआर  द्वारा अमृतसर जिले में घोनेवाल रमदास रोड से गुलगढ़ तक रावी नदी के साथ धुसी बांध मार्ग पर नई सड़को के निर्माण के तहत 71.91 करोड़ रुपये की लागत से सड़के बनाने का टेंडर जारी किया था। विभाग द्वारा 24 मार्च को इस टेंडर की टेक्निकल बिड खोली गई। टेक्निकल बिड में पाया गया कि 8 बड़ी पार्टियों ने टेंडर भरा है।पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की टेक्निकल कमेटी ने 35 दोनों की जांच पड़ताल के उपरांत 6 बड़ी पार्टियों को टेक्निकल डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इस संबंध में पार्टियों ने जांच की मांग की है।

इन 6 पार्टियों को किया गया डिस क्वालीफाई

विभाग द्वारा इन 6 पार्टियों को डिसक्वालीफाई  किया गया है। इनमें जागसन कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, जीत कंस्ट्रक्शन, गणेश कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड,एन एच कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, सतीश अग्रवाल एंड कंपनी और शर्मा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। डिसक्वालीफाई की गई सभी पार्टियों पहले भी बड़े-बड़े काम कर चुकी है और कर भी रही है। इन पार्टियों का कहना है कि आधारहीन आधार पर डिसक्वालीफाई किया गया है। उनका कहना है कि यह टेंडर पहली बार बुलाई गई थी, इसलिए इसमें कम से कम दो एजेंसियों का होना आवश्यक था, यही कारण है कि इन दोनों एजेंसियों को लाभ के प्रति उत्तरदायी बनाया गया है।

सरकार को होना था करोड़ों का लाभ

डिस क्वालीफाई की गई पार्टियों का कहना है कि इस भारी कंपटीशन होने के कारण 20 प्रतिशत से अधिक सेविंग डाली हुई है। जिससे पंजाब सरकार को लगभग 15 करोड़  रुपए का लाभ होना था। जिन दो पार्टियों को क्वालीफाई किया गया है,वह जांच का विषय है। उन्होंने मांग की है कि दोबारा कमेटी गठित कर गहन जांच कराई जाए । अगर दोबारा जांच ना की गई तो न्याय लेने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

खेलां वतन पंजाब दियां-2026 सीजन-4 के लिए क्यू.आर. कोड के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

अमृतसर, 31 अगस्त(राजन): पंजाब सरकार और खेल विभाग, पंजाब द्वारा खेलां वतन पंजाब दियां-2026 सीजन-4 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *