Breaking News

मेयर को अधिकार मिलने पर नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी गठित

अमृतसर, 30 अप्रैल (राजन): पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग द्वारा मेयर जितेंद्र  सिंह मोती भाटिया को निगम की कमेटिया बनाने के अधिकार दिए गए हैं। जिस पर आज मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया द्वारा नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी के चेयरमैन मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया और कमेटी में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, डिप्टी मेयर अनीता रानी, नगर निगम कमिश्नर,वार्ड नंबर 31 से पार्षद सुखबीर कौर, वार्ड नंबर 32 पार्षद जगजीत सिंह को सदस्य चुना गया है। अभी भी नगर निगम की एमटीपी विभाग, ओ एंड एम विभाग, हाउस टैक्स विभाग, लैंड विभाग तथा अन्य विभागों की भी कमेटिया गठित की जारी है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने शहीद उधम सिंह कॉलोनी में गलियां बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

विधायक डॉ गुप्ता ने सीवरेज समस्या को पूरी तरह से हल करने के लिए अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *