Breaking News

विश्व योग दिवस पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में किया दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन

अमृतसर,21 जून(राजन):विश्व योग दिवस के अवसर पर अमृतसर नगर-निगम और लार्सन एंड टूब्रो कंपनी द्वारा वल्ला में निर्माणधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर प्रोजेक्ट में काम कर रहे अधिकारियों, इंजीनियरों और वर्करों के लिए दो दिनों के योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कि योगा ट्रेनर नीतिन मदान द्वारा शिविर में शामिल लोगों को योगा के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ कई सारे आसनों को करने के विधि के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर कोई भी व्यक्ति आज की भागदोड़ और तनाव भरी जिंदगी में भी शारीरिक और मानसिक रूप सेहतमंद जीवन जी सकता है। इस मौके पर गिरिराज सिहं हांडा, मोनिका सभरवाल, परणी कुमार, शबरी भौमिक, रोहित मिश्रा आदि भी उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *