Breaking News

नगर निगम ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके दुकानों का निर्माण करवाने वालों का निर्माण गिराया

अमृतसर, 19 अगस्त (राजन): नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर एमटीपी विभाग और एस्टेट विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करके इस्लामाबाद क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करके दुकानों का निर्माण करवाने वालों का निर्माण गिरा दिया। एमटीपी विभाग के एटीपी वरिंदर मोहन शर्मा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर माधवी, एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत  सिंह, इंस्पेक्टर अमन कुमार द्वारा अपनी टीम और नगर निगम की पुलिस के साथ सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण की दीवारों को गिरा दिया। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *