Breaking News

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव की घोषणा :वोटिंग बैलेट पेपर से करवाई जाएगी

अमृतसर,28 नवंबर:पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव की 14 दिसंबर को वोटिंग होगी और 17 दिसंबर को नतीजे आएंगे। आयोग ने बताया कि इन चुनावों में वोटिंग बैलेट पेपर से करवाई जाएगी और कुल सीटों में से 50% महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। पूरे राज्य में 19,181 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। पंजाब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव शेड्यूल इस प्रकार है।

नॉमिनेशन की तारिख, 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक
,नॉमिनेशन का समय,सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक,नॉमिनेशन अंतिम दिन 4 दिसंबर, 3 बजे तक (सभीवर्किंग डे),5 दिसंबर: स्क्रूटनी प्रक्रिया,6 दिसंबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख,वोटिंग 14 दिसंबर और नतीजे 17 दिसंबर को घोषित होंगे।

हर पोलिंग बूथ पर दो बैलट बॉक्स रखे जाएंगे

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए अलग-अलग दो बैलट बॉक्स रखे जाएंगे। चुनाव ईवीएम से नहीं हो सकेंगे, क्योंकि इसके लिए 40 हजार ईवीएम की जरूरत है और चुनाव आयोग के पास उपलब्ध मशीनें किसी राज्य को जारी नहीं की जा सकती। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में AAP परिवार में लगातार हो रही बढ़ोतरी : रिंटू ने जगदंबे कालोनी क्षेत्र में रिवायती पार्टियों के परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया

आम आदमी पार्टी का लगातार परिवार बढ़ने से हल्के में मिल रही नई ताकत:रिंटू अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *