Breaking News

पंजाब में ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में एनओसी ना मिलने की जगह पर उम्मीदवार एफिडेविट दे सकेंगे

अमृतसर, 2 दिसंबर:ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों  उम्मीदवार NOC की जगह हलफनामा (एफिडेविट) दे सकेंगे। जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्र भरने के दौरान कई राजनीतिक पार्टियों ने NOC ना मिलने की शिकायत की थी, जिसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है। NOC ना मिलने की शिकायत जहां अकाली दल ने राज्य चुनाव आयोग को की थी, वहीं कांग्रेस ने भी पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की थी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा लिखे पत्र में कहा गया था कि कांग्रेस उम्मीदवारों को NOC या तो बहुत देर से दी जा रही है या फिर जारी करने से मना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के मौके से वंचित करने की कोशिश है। इसी के बाद राज्य चुनाव आयोग ने NOC की जगह हलफनामा लागू कर दिया है।

जारी आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में 10 मिनट तक ब्लैक आउटः सायरन बजने के बाद बिजली गुल

अमृतसर, 24 अप्रैल :अमृतसर में आज युद्ध जैसे आपातकालीन हालात से निपटने की तैयारियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *