Breaking News

बढ़िया क्वालिटी की सड़के लगातार बनवाई जा रही है : विधायक डॉ अजय गुप्ता

सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 3 दिसंबर (राजन) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज गुरबख्श नगर क्षेत्र में सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि बढ़िया क्वालिटी की सड़के लगातार बनवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों की क्वालिटी अच्छी होने के कारण 5 वर्ष तक सड़कों को दोबारा नहीं बनवाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों को बनवाने वाली कंपनी लगातार 5 वर्ष तक सड़कों की मेंटेनेंस भी करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है।

सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों सर्दी बढ़ जाने के कारण सड़के बनवाने के प्रीमिक्स प्लांट बंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मार्च महीने में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की अगर कोई सड़क अधूरी रह गई है, उसे बनवा दिया जाएगा।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्या सुनकर उनका पहल के आधार पर हल निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की जनहितैसी नीतियों के कारण प्रतिदिन दूसरी राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर  “आप” में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और उनके समर्थकों का वह स्वागत करते हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता हैप्पी बिल्ला पटवारी, मनजीत सिंह, गुरदास सिंह, सुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, ऋषि देवा, ज्योति कुमार,  रोम्पी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *