
अमृतसर,14 फरवरी: शादी से एक दिन पहले दुल्हन घर से फरार हो गई। शनिवार को शगुन की रस्म होनी थी। दूल्हे के परिवार का आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने 8 महीने शादी की तारीख को लेकर टालमटोल किया। क्योंकि दूल्हन का किसी और के साथ अफेयर है। उन्होंने कहा कि इस घटना से गांव में उनकी बदनामी हुई है और उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
दूल्हे के परिवार ने घरिंडा पुलिस थाना की खासा चौकी
में दुल्हन के परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
छेहरटा स्थित खापड़खेड़ी गांव के 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह की सगाई आठ महीने पहले सुल्तान विंड रोड, ड्रमा वाला बाजार की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी की तारीख 15 फरवरी तय की गई थी। 14 फरवरी को शगुन की रस्में होनी थीं। 14 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के घरवालों को फोन कर बताया कि युवती घर से लापता हो गई है।
दूल्हे के परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले उन्हें एक युवक का फोन आया था। युवक ने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश से बोल रहा है। युवक ने दावा किया कि उसका और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है और वे शादी करनाचाहते हैं। युवक ने उन्हें रिश्ता तोड़ने को कहा था। लड़के वालों ने खासा चौकी में लिखित शिकायत देकर संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News