Breaking News

महा शिवरात्रि पर सजे शिवालय:फूलों और रोशनी के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, विधायक डॉ गुप्ता अलग-अलग मंदिरों में नतमस्तक हुए

अमृतसर,15 फरवरी:महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के प्रसिद्ध शिवाला भाइयां मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी है। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक डॉ अजय गुप्ता भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे है। विधायक डॉ गुप्ता ने महा शिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर जल, दूध, कच्ची लस्सी, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना की।इसी दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि गुरु नगरी आज भोले शंकर के रंग में पूरी तरह से रंग गई है।अलग-अलग जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए और टूट लंगर का शुभारंभ विधायक डॉ गुप्ता द्वारा किया गया।

रात को विशेष रूप से रुद्राभिषेक किया जाता है और फूल-माला, बेलपत्र व धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई पूजा से भोले बाबा सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत विद्यार्थियों ने एक जागरूकता साइकिल रैली और पैदल मार्च का किया आयोजन

अमृतसर,13 फरवरी:पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *