Breaking News

डीएवी कॉलेज का 69वां स्पोर्ट्स डे धूमधाम से शुरू:विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

अमृतसर, 28 फरवरी(राजन):डीएवी कॉलेज, अमृतसर का ऐतिहासिक दो दिवसीय 69वां वार्षिक खेल दिवस  बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में विधायक डॉ. अजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एम एल ए डॉ. अजय गुप्ता व प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भव्य मार्च पास्ट किया और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। अनुशासन और उत्साह से भरपूर इस मार्च पास्ट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. अजय गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का ही नहीं, बल्कि मानसिक और चारित्रिक निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व की शिक्षा देते हैं। आप सभी खिलाड़ी देश का भविष्य हैं और आपके समर्पण से ही राष्ट्र का नाम रोशन होगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

इस अवसर पर बोलते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने कहा कि डीएवी कॉलेज हमेशा से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि 69 वर्षों से आयोजित हो रहा यह खेल दिवस कॉलेज की समृद्ध खेल परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनमें खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ऑनरेरी ट्रेजरर, डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी डॉ जे पी शूर, एडवोकेट सुदर्शन कपूर, वाइस प्रिंसिपल प्रो प्रदीप सैली, डॉ बी बी यादव, प्रो विकास भारद्वाज , स्टाफ सेक्रेटरी डॉ नीरज गुप्ता , प्रो संदीप कुमार और सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

दो दिवसीय इस खेल दिवस में एथलेटिक्स के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल प्रदर्शनियाँ भी आयोजित की जाएंगी। समापन समारोह कल आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जट्टा आई बैसाखी ; बैसाखी पर विशेषांक

बैसाखी का त्यौहार उल्लास और मिलन का है। फसल पकने की खुशी में मनाया जाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *