Breaking News

सांसद औजला ने कनाडा के प्रधानमंत्री को अमृतसर से सीधी उड़ान शुरू करने का किया आग्रह

सांसद गुरजीत सिंह औजला की फाइल फोटो।

अमृतसर, 28 फरवरी (राजन): अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कनाडा के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भारत यात्रा के दौरान उनका स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कनाडा और अमृतसर के बीच सीधी हवाई उड़ान शुरू करने की मांग उठाई है।

अपने पत्र में औजला ने कहा कि अमृतसर केवल एक शहर नहीं, बल्कि दुनिया भर में बसे लाखों लोगों की आस्था और भावनाओं का केंद्र है। उन्होंने उल्लेख किया कि कनाडा में बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय निवास करता है, जिनकी भावनात्मक और पारिवारिक जड़ें अमृतसर और पंजाब से जुड़ी हुई हैं।

सांसद ने लिखा कि टोरंटो और वैंकूवर से अमृतसर के लिए सीधी, नॉन-स्टॉप उड़ान लंबे समय से प्रवासी समुदाय की प्रमुख मांग रही है। वर्तमान में यात्रियों को लंबी और जटिल यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त खपत होती है।

औजला ने कहा कि सीधी हवाई सेवा शुरू होने से बिछड़े परिवारों को मिलने में सुविधा होगी। भारत और कनाडा के बीच व्यापार, निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

दोनों देशों के छात्रों, उद्यमियों और पेशेवरों को लाभ होगा और सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंध और मजबूत होंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से भारत-कनाडा संबंधों में नई मजबूती आएगी और यह दोनों देशों के बीच सद्भावना का प्रतीक बनेगी। अंत में उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री को अमृतसर आने का निमंत्रण भी दिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू द्वारा अमृतसर नॉर्थ के मुस्तफाबाद और देवी नगर में बड़े स्तर पर सड़कों के विकास कार्यों का किया उद्घाटन :बुनियादी ढांचे को मिली नई रफ्तार

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू। अमृतसर, 27 फरवरी (राजन):विधानसभा क्षेत्र अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *