Breaking News

ईरान-इजराइल युद्ध असर अमृतसर से कई उड़ाने रद्दः एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से की कैंसिल

अमृतसर, 1 मार्च:ईरान-इजराइल युद्ध असर में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। बता दे कि ईरान पर हुए हमलों के बाद कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

वहीं सुरक्षा कारणों से अमृतसर से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। रविवार होने के कारण हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। अचानक मिली इस जानकारी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें अपनी नौकरी पर वापस लौटना था।

दोहा जाने वाले यात्री ने बताया, ‘मैं पिछले दो साल से दोहा में लेबर का काम कर रहा हूँ । छुट्टी काटकर आज वापस जाना था, लेकिन एयर इंडिया ने बताया कि उड़ान रद्द है। अब समझ नहीं आ रहा कि काम पर कब लौट पाऊंगा।’ मस्कट जाने वाले एक अन्य यात्री  ने कहा, ‘मुझे अमृतसर से दिल्ली और फिर मस्कट जाना था।

एयरलाइन की तरफ से अगली उड़ान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। हवाई अड्डे के निदेशक भूपेंद्र सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर सुरक्षा कारणों से पड़े असर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता के कारण एयरलाइंस जोखिम नहीं लेना चाहतीं। हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे पर आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर जांच लें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एचपीवी वैक्सीन को लेकर जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

अमृतसर 27फरवरी(राजन): पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *