
अमृतसर, 1 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक डॉ गुप्ता ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा सीबीआई की ओर से दर्ज कथित बेबुनियाद मामले में बाइज्जत बरी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए केजरीवाल जी को बुके भेंट किया और बधाई दी।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि सच्चाई की बड़ी जीत हुई है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी, आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया जी और सभी 23 आरोपियों को बरी करने के फैसले से साफ साबित होता है कि ये मामले जनता को गुमराह करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि सच्चाई को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। इस फैसले से ईमानदार और पारदर्शी राजनीति में लोगों का भरोसा और मजबूत होता है। आम आदमी पार्टी हमेशा की तरह लोगों की सेवा और उनके विकास के रास्ते पर अडिग रहेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News