
अमृतसर, 2 मार्च: लोगों के घरों में पेंटिंग का काम करने वाले एक युवक की आशियाना कॉलोनी में निर्मम हत्या कर दी गई। जब युवक एक घर में काम करने के बाद अपना बकाया लेने गया तो घर के लोगों ने उस पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई
आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और मृतक के परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह 2 बच्चों का पिता था। उसका परिवार अमृतसर के नंगली में रहता है।
इसे लेकर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह हत्या आशियाना कॉलोनी में हुई है, जिसके संबंध में परिवार के बयान लिए जा रहे हैं।
बकाया लेने साथियों के साथ गया था युवक
करण का कहना है कि घर में काम अधूरा पड़े करीब 25 दिन बीत गए थे, लेकिन न ही गुरजीत ने काम शुरू करवाया और न ही मालिक ने पैसा दिया। इसकी बात करने आज दोपहर को गुरजीत घर के मालिक के पास गया था। उसके साथ उसके 2 अन्य साथी भी थे।मृतक के भाई के मुताबिक, गुरजीत और उसके साथियों के साथ रुपये को लेकर घर के मालिक से थोड़ी बहस हुई। इसी दौरान घर के लोगों ने जमा होकर उन सभी पर हमला कर दिया। थोड़ी झड़प के बाद गुरजीत के साथी वहां से भाग गए, लेकिन गुरजीत को उन्होंने पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।
रास्ते पर लहूलुहान पड़ा मिला गुरजीत, डॉक्टर ने मृत बताया
करण सिंह ने बताया- गुरजीत के साथियों ने ही वारदात की सूचना हमें दी। हम मौके पर गए तो गुरजीत बीच रास्ते में लहूलुहान पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हम पुलिस से न्याय की मांग करते हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News