Breaking News

नगर निगम के फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा “नेशनल फायर सर्विस डे” आयोजित

कार्य करते समय मृत्यु प्राप्त करने वाले फायर फाइटरो को श्रद्धांजलि देते 2 मिनट का मौन रखा गया
विभाग द्वारा फायर सेफ्टी सप्ताह किया शुरू, मॉक ड्रिल के माध्यम से शहर वासियों को किया जाएगा जागरूक: लवप्रीत सिंह


अमृतसर,14 अप्रैल (राजन): नगर निगम के फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा सिविल लाइन स्टेशन में ” नेशनल फायर सर्विस डे ” आयोजित किया गया। आज के दिन वर्ष  1944 मे मुंबई पोर्ट पर जहाज को भीषण आगजनी होने पर फायर फाइटर द्वारा आग पर बहादुरी से  काबू पाया जा रहा था, इस दौरान भीषण विस्फोट होने से भारी संख्या में फायर फाइटर ओं की मृत्यु हो गई थी। इन को श्रद्धांजलि देने के लिए  आज के दिन उनकी याद में नेशनल फायर सर्विस डे आयोजित किया जाता है। फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ लवप्रीत सिंह ने बताया कि 1 मई 2017तथा 20 नवंबर 2017 को लुधियाना में फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग पर काबू पाने पर 9 फायर फाइटर शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि इन सभी शहीद हुए फायर फाइटरो को श्रद्धांजलि देकर 2  मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा फायर सेफ्टी सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसके तहत फायर ब्रिगेड विभाग की टीमे शहर वासियों को आगजनी संबंधी जागरूक करने के लिए शहर के स्कूल,कॉलेज,अस्पताल, फैक्ट्रियों तथा पब्लिक क्षेत्रों में मॉक ड्रिल भी करेंगे। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी  शहबाज सिंह, दिलबाग सिंह, राजऐंठनी तथा फायर फाइटर भी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *