Breaking News

शहर में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़: पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी ;कुछ पंपों ने शटर तक बंद किए

अमृतसर,26 मार्च: अमृतसर शहर में गुरुवार रात अचानक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। जंग को लेकर फैल रही अफवाहों के कारण लोग घबराकर बड़ी मात्रा में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। स्थिति ऐसी हो गई कि कई पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं और कुछ पंपों को शटर तक बंद करने पड़े।

बताया जा रहा है कि कुछ पेट्रोल पंप मालिकों ने सुरक्षा कारणों से शटर बंद कर दिए और पेट्रोल देने से मना कर दिया, क्योंकि बोतलों में पेट्रोल भरना नियमों के खिलाफ है और इससे हादसे का खतरा बढ़ सकता है। पिछले करीब एक घंटे से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर इसी तरह की स्थिति बनी हुई है।

जबकि प्रशासन की ओर से भी लोगों को शांत रहने और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सुनील जाखड़, गुरजीत औजला आत्महत्या करने वाले गगन रंधावा के परिवार से सांत्वना प्रकट करने पहुंचे

अमृतसर, 21 मार्च :भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज सायं आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *