
अमृतसर, 7 अप्रैल(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पिंड फताहपुर में राजनीतिक प्रभाव के चलते किसी द्वारा पिछले लंबे अरसे से नगर निगम की लगभग 1800 वर्ग गज जमीन पर कब्जा किया हुआ था। इस जगह पर पहले तांगा स्टैंड बना हुआ था। पिछले लंबे अरसे से इस जगह पर किसी द्वारा कमरे बनाकर कब्जा कर लिया गया था। जिसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर को मिली। शिकायत के आधार पर नगर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा इस जगह की निशान देयी करवाई गई।निशान देयी करवाने पर जगह नगर निगम की निकली।

निगम कमिश्नर के आदेश पर की गई कार्रवाई
नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेश पर आज निगम एस्टेट विभाग द्वारा इस जगह पर जेसीबी मशीन चला कर कब्जे को हटा दिया गया। निगम कमिश्नर के आदेशों पर धार्मिन्दरजीत सिंह एस्टेट ऑफिसर, प्रीती चौहान इंस्पेक्टर, एस्टेट विभाग की टीम और पुलिस अधिकारियों की देख रेख में कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा अपनी जमीन पर कब्जा करके जमीन के चारों ओर कांटेदार तार लगवा दी गई है। ताकि इस जमीन पर दोबारा कब्जा ना हो सके।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News