Breaking News

पुलिस और नगर निगम ने मिलकर  नशा तस्कर का घर किया ध्वस्त

अमृतसर, 9 अप्रैल:गुमटाला इलाके में पुलिस और नगर निगम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर का घर ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की, जबकि पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंदोबस्त किया।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई ड्रग्स तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। ध्वस्त किए गए घर का मालिक रमनदीप राजा है, जिसके खिलाफ 2018 से लेकर अब तक कई FIR दर्ज हैं। वह कई बार नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है ।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक अमृतसर में 526 केस दर्ज किए गए और 899 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान लगभग 34 किलो हेरोइन सहित अन्य नशीले पदार्थ, 18 लाख 56 हजार 460 रुपये की ड्रग्स मनी और 19 वाहन भी जब्त किए गए हैं।

सीपी बोले अब तक 23 ऐसे घरों की ध्वस्तीकरण कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी असर डालता है। युवाओं को मेहनत की कमाई पर ध्यान देना चाहिए और गलत रास्ते से दूर रहना चाहिए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पाकिस्तान इंटेलिजेंस के लोगों द्वारा चलाए जा रहे ISI-समर्थित टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश; दो हैंड ग्रेनेड, एक ग्लॉक पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 6 अप्रैल(राजन):पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) विंग ने पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (PIOs) द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *