Breaking News

PSEB के 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित: पहले तीन स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी

अमृतसर,10 अप्रैल:पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आठवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 10,422 स्कूलों के कुल 2,62,966 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 2,53,789 विद्यार्थी सफल (प्रमोट) हुए। इस प्रकार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 96.51% रहा।

तमन्ना सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतों (फरीदकोट) की छात्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उसने 600 में से 600 अंक (100%) प्राप्त किए। जबकि दूसरे स्थान पर जपनीत कौर सरकारी मिडिल स्कूल, अरकवास (संगरूर) को मिला है। उसने 600 में से 598 अंक (99.67% ) प्राप्त किए ।

जबकि जशनदीप कौर संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया (फरीदकोट) तीसरे स्थान पर रही है। इन्होंने भी 600 में से 598 अंक (99.67%) प्राप्त किए। बोर्ड के नियमों के अनुसार, समान अंक होने पर कम आयु वाले छात्र को मेरिट में ऊंचा स्थान दिया गया।

चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष परीक्षाएं पहले की तुलना में अधिक सख्ती और पारदर्शिता के साथ आयोजित की गईं। भविष्य में भी प्रश्न पत्रों की गुणवत्ता बढ़ाने और पाठ्यक्रम में आवश्यक सुधार करने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। विद्यार्थी अपना परिणाम www.pseb.ac.in पर देखना होगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

2 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने वाले पंजाब के पहले शिक्षा मंत्री बने हरजोत सिंह बैंस

स्कूल का निरीक्षण करते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस।  अमृतसर, 20 फरवरी(राजन):पंजाब में शिक्षा सुधारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *