Breaking News

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की पिमसिप प्रोजेक्ट की समीक्षा:निगम के 85 लाख पन्नों के पुराने रिकार्ड का होगा डीजिटल रूपांतरण

अमृतसर,16 अप्रैल(राजन): निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के दिशानिर्देश अनुसार नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर डा. जयइंदिर सिहं द्वारा विश्व बैंक और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के सहयोग से चलाए जा रहे पंजाब म्युनिसिपल सर्विसेज इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (पिमसिप) की समीक्षा बैठक की गई। ज्ञात हो की सरकार द्वारा नगर निगम की सेवाओं को बेहतर बनाने, ई-गवर्नंस को बढ़ावा देने के लिए पिमसिप प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है, अमृतसर बल्क वाटर स्पालई स्कीम (ए.बी.डब्लयू.एस.एस) भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

निगम के पुराने रिकार्ड को डीजिटल करने के लिए काम अगले स्पताह से शुरू हो जाएगा

समीक्षा बैठक में निगम के अधिकारियों के साथ-साथ लार्सन एंड टूब्रो कंपनी  को अधिकारी भी शामिल हुए। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर को अवगत करवाया गया की निगम के पुराने रिकार्ड को डीजिटल करने के लिए काम अगले स्पताह से शुरू हो जाएगा। जिसके तहत लगभग 85 लाख पन्नों को अगले 9 महीनों में स्कैन करके उनका डीजिटल रूपातंरण किया जाएगा। इसके अलावा निगम के पुराने रिकार्ड के सही तरीके से रख रखाव के लिए कोम्पैक्टर लगाने का काम भी अगले महीनें तक पुरा कर लिया जाएगा।

21 प्रतिशत प्रापर्टीयों के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया

जी.आई.एस सर्वे को के प्रगति को लेकर अधिकारीयों ने बताया की 21 प्रतिशत प्रापर्टीयों के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। सर्वे की धीमी गति को लेकर एडिशनल कमिश्नर ने कंपनी को सर्वे टीम के सदस्यों में बढ़ोत्तरी करने के आदेश दिए। उनके द्वारा लोगों से जी.आई.एस सर्वे टीमों का सहयोग करने और प्रापर्टी की सही जानकारी देने की अपील भी की गई।  वहीं लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के अधिकारीयों ने बताया कि ए.बी.डब्लयू.एस.एस प्रोजेक्ट के तहत काम मे तेजी लाई गई है और मौजूदा समय में लगभग 850 श्रमिक प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं और इस साल के अंत तक प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा।

अधिकारीयों को कंपनी के काम की सख्त निगरानी करने की हिदायत दी

एडिशनल कमिश्नर ने अधिकारीयों को कंपनी के काम की सख्त निगरानी करने की हिदायत दी ताकि काम की गति और बढ़ाई जा सके तथा कंपनी को श्रमिकों की संख्या में और बढ़ोतरी करने को कहा।  इस मौके पर एस.इ प्रोजेक्ट डा. जितिन वासुदेवा, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी (रिटायर्ड चीफ़ इंजीनियर), एक्सईन सुनील महाजन, नरेंद्रपाल सिहं, जितेद्रं वांसिल, गीरिराज सिहं हाडा, मनी शर्मा, अशवनी कुमार , लार्सन एंड टूब्रो से संजय कुमार, अनिल कुमार विंद आदि भी उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक अगले सप्ताह: एजेंडा ब्रांच को कोई भी प्रस्ताव नहीं आया

अमृतसर, 9 अप्रैल (राजन):  नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक अगले सप्ताह को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *