Breaking News

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित कर रहा स्वच्छता रैलिया

अमृतसर,16 अप्रैल (राजन):  शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर जतिंदर सिंह भाटिया और कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि शहरवासियों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 को स्वच्छता रैली का आयोजन कर रहा है। यह अभियान सामाजिक संस्थाओं इको सेवा और स्वच्छ पंजाब फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को यह रैली वार्ड नंबर 4 में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय निवासियों के साथ-साथ स्कूलों के बच्चे भी भाग लेंगे। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को सफाई बनाए रखने के संबंध में सुझाव दिए जाएंगे। इसके अलावा, बच्चे स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए छोटे-छोटे नाटक (स्किट) प्रस्तुत करेंगे।

इसी प्रकार 21 अप्रैल 2026 को यह रैली कंपनी बाग में तथा 22 अप्रैल 2026 को हेरिटेज स्ट्रीट में आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान में शामिल होकर शहर की सफाई बनाए रखने का संकल्प लें।

कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि नगर निगम का मुख्य ध्यान इस समय शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, जिसके लिए निगम की टीम दिन-रात कार्य कर रही है। सफाई विभाग द्वारा तीन शिफ्टों में कार्य करके सड़कों से कूड़ा उठाया जा रहा है। इसके अलावा प्रमुख व्यावसायिक बाजारों और सड़कों पर रात के समय सफाई कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 750 मीट्रिक टन कचरे का उठान किया जा रहा है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। घर-घर कचरा उठान सुनिश्चित करने के लिए लगभग 80% घरों में क्यूआर कोड लगाए जा चुके हैं। कचरा न उठने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। कचरा उठाने वाली कंपनी द्वारा वाहनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा लिटर पिकिंग वाहन भी मंगवाए जा रहे हैं। तंग गलियों से कचरा उठाने के लिए ई-रिक्शा भी खरीदे जा रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक अगले सप्ताह: एजेंडा ब्रांच को कोई भी प्रस्ताव नहीं आया

अमृतसर, 9 अप्रैल (राजन):  नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक अगले सप्ताह को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *