Breaking News

नारी शक्ति वंदन बिल की जागरूकता को लेकर भाजपा द्वारा सेमिनार आयोजित

अमृतसर, 16 अप्रैल (राजन) : प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आनंद ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब की उपाध्यक्ष मोना जैसवाल ने कहा कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास तथा भागीदारी को बढ़ाने का एक बहुत मजबूत जरिया बनेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक आदि भी उपस्थित थे।

मोना जैसवाल ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 99 लाख महिलाओं की सहायता कर चुकी है। SHe-Box पोर्टल पर 1.63 लाख कार्यस्थलों को जोड़ा गया है, जिससे कार्यस्थल पर उत्पीड़न के मामलों का निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। देशभर में 416 शक्ति सदन संचालित हो रहे हैं, जो तस्करी और हिंसा से प्रभावित महिलाओं को आश्रय और पुनर्वास प्रदान कर रहे हैं। देश में 531 सखी निवास छात्रावास कार्यरत हैं, जो कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराते हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत महिलाओं को 22,000 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और अन्य स्वास्थ्य पहलों के परिणामस्वरूप भारत में प्रति लाख जीवित जन्म के आधार पर मातृ मृत्यु दर प्रति लख पर 130 से घटकर 88 हो गई है। मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है, जो 48 से घटकर 28 प्रति हजार जन्म हो गई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत दिए गए कुल ऋण का लगभग 68 प्रतिशत महिलाओं को प्राप्त हुआ है, जो उनकी आर्थिक भागीदारी और नेतृत्व को दर्शाता है। स्टैंड-अप इंडिया योजना के अंतर्गत  स्वीकृत 83 प्रतिशत ऋण महिलाओं को दिए गए हैं, जिनकी कुल राशि मार्च 2025 तक 47,704 करोड़ रुपए है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने 29 डीएसपी के किए तबादले

अमृतसर, 11 मई : पंजाब सरकार ने 29 डीएसपी के तबादले करने के आदेश जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *