Breaking News

नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग अगले सप्ताह

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 17 अप्रैल (राजन):  नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक अगले सप्ताह को होगी। मीटिंग को लेकर अभी तक लिखित तौर पर कोई भी पत्र जारी नहीं हुआ है। एजेंडा ब्रांच को मौखिक तौर पर कहा जा रहा है कि अगले सप्ताह मीटिंग की जाएगी। मीटिंग को लेकर निगम अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियां जारी है। मीटिंग को लेकर इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द कमेटी के मंजूर किए गए विकास कार्यों  के करोड़ों रुपयो  के विकास कार्यों के प्रस्ताव एजेंडा ब्रांच के पास पहुंचने शुरू हो गए हैं। नगर निगम के आम आदमी पार्टी के हाउस की पिछले  सवा साल से मात्र दो ही वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग हुई है।

वित्त एंड ठेका कमेटी के होते हैं 6 सदस्य

नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी के कुल 6 सदस्य होते हैं। जिन में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर निगम कमिश्नर और दो पार्षद सदस्य है। अगर किसी भी प्रस्ताव पर 4 सदस्य मंजूरी दे देते हैं तो उ प्रस्ताव को मंजूर माना जाता है। वैसे 26 सितंबर को हुई बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी ने भाग नहीं लिया था।

करोड़ो के प्रस्तावों पर लगेगी मूहर

निगम की होने जा रही वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक में करोड़ों के प्रस्तावों पर मूहर लगेगी। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम द्वारा शहर की साफ सफाई के लिए एक कंपनी को 48.37 करोड रुपए और 49.49 करोड़ रुपयो के पहले से दिए गए दो टेंडर मंजूर किए जाएंगे। इसके इलावा पंजाब सरकार के विधायक फंड में से रंगला पंजाब विकास प्रोजेक्ट, साकसी ग्रांट के विकास प्रोजेक्ट, दुर्गियाना परिसर के पास फसाड वर्क, रामबाग स्थित नगर निगम की प्रिंटिंग प्रेस को ऐतिहासिक ऑडिटोरियम बनाने के प्रोजेक्ट, रंजीत एवेन्यू स्थित विकास के बड़े प्रोजेक्ट और होने जा रहे विकास के प्रोजेक्ट, शहर की सफाई के लिए खरीदी जा रही मशीनरी, नगर निगम में आउटसोर्स पर नियुक्त किए गए कर्मचारियो की मंजूरी के  प्रस्ताव लगभग तैयार हो चुके हैं। डिसिल्टिंग व अन्य विकास के प्रोजेक्टो का 25% अनास करने और विकास के प्रस्तावों को मीटिंग में मंजूरी मिलेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव : हाई कोर्ट में फिर पड़ी तारीख

अमृतसर, 9 अप्रैल:नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *