Breaking News

एयरपोर्ट पर 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद: बैंकॉक से आए यात्री को कस्टम ने पकड़ा

अमृतसर, 17 अप्रैल :अमृतसर स्थित कस्टम विभाग को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एपीआईएस (एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम) से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने एक संदिग्ध यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी यात्री बैंकॉक से सिंगापुर होते हुए फ्लाइट नंबर TR-750 के जरिए अमृतसर पहुंचा था। पहले से मिले इनपुट के चलते कस्टम विभाग के अधिकारियों ने यात्री की गतिविधियों पर नजर रखी और एयरपोर्ट पर उतरते ही उसकी प्रोफाइलिंग की। इसके बाद उसके सामान की गहन तलाशी ली गई।

आरोपी के अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

जांच के दौरान उसके बैग के अंदर छिपाकर रखे गए 6 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने से यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नारी शक्ति वंदन बिल की जागरूकता को लेकर भाजपा द्वारा सेमिनार आयोजित

अमृतसर, 16 अप्रैल (राजन) : प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा लोकसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *