Breaking News

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की पिमसिप प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक

निगम एडिशनल कमिश्नर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। 

अमृतसर,14 मई:नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर डा. जयइंदिर सिहं द्वारा विश्व बैंक और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के सहयोग से चलाए जा रहे पंजाब म्युनिसिपल सर्विसेज इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (पिमसिप) की समीक्षा बैठक की गई। ज्ञात हो की सरकार द्वारा नगर निगम की सेवाओं को बेहतर बनाने, ई-गवर्नंस को बढ़ावा देने के लिए पिमसिप प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है, अमृतसर बल्क वाटर स्पालई स्कीम (ए.बी.डब्लयू.एस.एस) भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

समीक्षा बैठक में निगम के अधिकारियों के साथ-साथ लार्सन एंड टूब्रो कंपनी  को अधिकारी भी शामिल हुए। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर को अवगत करवाया गया की निगम के पुराने रिकार्ड को डीजिटल करने की शुरूआत हो चुकी है और सबसे पहले जन्म और मृत्यु विभाग के रिकार्ड का डीजिटल रूपांतपण किया जा रहा है। डीजिटल किए जा रहे रिकार्ड को 300 डी.पी.आई (डॉटस पर इंच) की गुणवत्ता पर किया जा रहा है।

निगम एडिशनल कमिश्नर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। 

वहीं निगम के पुराने रिकार्ड के सही तरीके से रख रखाव के लिए कोम्पैक्टर लगाने का काम भी 33 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, जिससे आने वाले समय में फाईलों और दस्तावेजों का रखरखाव और प्रबंधन करना आसान होगा। वहीं जी.आई.एस सर्वे के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया की एजंसी द्वारा लगभग 42 सर्वेयरों को सर्वे के लिए लगाया गया है। जिससे की सर्वे करनी की गति भी बढ़ी है और अब रोजाना औसतन 800 से 1000 प्रापर्टीयों का सर्वे किया जा रहा है।

वहीं अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए लार्सन एंड टूब्रों कंपनी के अधिकारियों ने बताया की प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है और जून के अंत तक वल्ला में बनाए जा रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में अपर बारी दोआब नहर से पानी लेकर रॉ वॉटर रिजेवॉयर में भरना शुरू कर दिया जाएगा ताकि प्लांट की टैस्टिगं परक्रिया शुरू की जा सके।

वहीं पर प्लांट के लिए बिजाली की स्पलाई के लिए 66 के.वी ट्रांसमिशन लाईन बिछाने के लिए खंबे लगाने का काम भी पीसीपीसीएल द्वारा पूरा कर लिया गया है और जल्द ही तारे बिछाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर ने कंपनी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कंपनी किसी भी तरह से काम को समयसीमा में पूरा करे और अधिकारी कंपनी के काम की पूरी निगरानी करें ताकि इस साल के अतं तक पानी नहरी पानी की सप्लाई शुरू की जा सके। इस मौके पर एस.इ प्रोजेक्ट डा. जितिन वासुदेवा, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी (रिटायर्ड चीफ़ इंजीनियर), एक्सईन सुनील महाजन, नरेंद्रपाल सिहं, जितेद्रं वांसिल, सुशांत भाटिया, गीरिराज सिहं हाडा, अशवनी कुमार , लार्सन एंड टूब्रो से, शिवरामा कृष्णा, संजय कुमार, अनिल कुमार विंद आदि भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम  ने अवैध पशु डेयरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए  7 पशुओं को गौशाला भेजा गया

अमृतसर, 8 मई : नगर निगम अमृतसर ने आज कोट खालसा और न्यू मॉडल टाउन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *