Breaking News

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अमृतसर ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक करते हुए। 

अमृतसर, 19 मई : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत 25 जून से 24 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) घर-घर जाकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी फार्म भरेंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित विशेष बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि जिले में प्री-एस.आई.आर. के तहत 88.27 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है। जिले में कुल 2134 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनमें 19,71,179 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 17,39,946 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, जबकि 2,31,233 मतदाता अभी अनमैप हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिले में 2134 बी.एल.ओ., 213 सुपरवाइजर सहित पूरा चुनावी अमला नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण देने और अन्य तैयारियों का कार्य 15 जून से 24 जून तक किया जाएगा। पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन का कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा। इस संबंध में यदि राजनीतिक पार्टियों के कोई सुझाव हैं तो वे संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में जमा करवा सकते हैं।

मतदाता सूची का प्रारूप 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। मतदाता सूचियों संबंधी दावे और आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें तथा इसकी सूचना संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में जमा करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी कर्मचारी बूथ लेवल एजेंट के रूप में कार्य नहीं कर सकता।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे” को समर्पित अवेयरनेस पोस्टर जारी

अमृतसर,18 मई:पंजाब सरकार के आदेश के अनुसार, सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *