
अमृतसर, 19 मई : भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी पंजाब की सरकार पर बरसते हुए कहा कि गुरुनगरी अमृतसर जो कि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है और ऐसे पवित्र तथा धार्मिक शहर को कूड़े तथा गंदगी के ढेर में बदलने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार सीधे रूप से जिम्मेवार है। अमृतसर शहर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की 85 वार्डों में गंदगी के अंबार लगे हैं, जिससे जनता का जीना दुश्वार हो चुका है।
अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान अगर गुरुनगरी अमृतसर की जनता को उपरोक्त समस्यायों से निजात नहीं दिलवा सकते, तो उन्हें सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर डॉ. राम चावला, कुमार अमित, भाजपा पार्षद दल के नेता पार्षद गौरव गिल, सतपाल डोगरा, मोहित महाजन, गोपाल वर्मा आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News