Breaking News

पंजाब चंडीगढ़ में फिर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े

अमृतसर,19 मई :पंजाब चंडीगढ़ में 5 दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं। इस बार रेट 85 पैसे से लेकर 1 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 5 दिन में अब रेट में 4 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है।

वहीं सीएनजी के रेट में भी 1.73 रुपए का इजाफा हुआ है। पेट्रोल-डीजल की जगह गैस पर गाड़ी चलाने वालों पर बोझ बढ़ गया है।

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे” को समर्पित अवेयरनेस पोस्टर जारी

अमृतसर,18 मई:पंजाब सरकार के आदेश के अनुसार, सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *