Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने दो आधुनिक टॉयलेट सैट लोगों को किए समर्पित : ट्यूबवेल बनवाने  के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

अमृतसर, 27 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा  क्षेत्र से विधायक डॉअजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 55 के क्षेत्र गली रूपचंद में नया ट्यूबवेल बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ टुंडा तालाब और हॉल गेट के बाहर आधुनिक टॉयलेट सैट बनवाकर लोगों को समर्पित कर दिए गए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि गली रूपचंद और इसके आसपास के क्षेत्र में पीने के पानी की कुछ कमी आ रही थी। इलाका वासियों की मांग पर आज नया ट्यूबवेल बनवाने के विकास कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 20 दिनों के भीतर इस ट्यूबवेल को शुरू करवा दिए जाएगा। जिससे लोगों को पीने के पानी की कोई समस्या नहीं आएगी।

पांच आधुनिक टॉयलेट सैटों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा  क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए पांच आधुनिक टॉयलेट सैटों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। आज टुंडा तालाब और हॉल गेट के बाहर बने आधुनिक टॉयलेट सैट लोगों को समर्पित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोहागढ़ क्षेत्र और गेट खजाना के बाहर आधुनिक टॉयलेट सैटो का निर्माण हो चुका है। जल्द इनको भी लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कटरा शेर सिंह की मेडिसिन मार्केट में  भी आधुनिक टॉयलेट सैट का निर्माण शुरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक टॉयलेट सैटो से आसपास की दुकानदारों सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक तरह के विकास कार्य पिछले 4 वर्षों से तेजी से करवाए गए हैं और आने वाले दिनों में विकास कार्यों की गति और तेज की जा रही है।

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार लाया गया है

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार लाया गया है। उन्होंने कहा कि  डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था काफी हद तक ठीक कर ली गई है । उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को सफाई व्यवस्था का कॉन्ट्रैक्ट दिया हुआ है, उस कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए मिनी टिप्परों की संख्या बढ़ाई गई है।इसके साथ ही नगर निगम दफ्तर में
कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है,जिससे वाहनों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।वाल्ड सिटी के लिए 25 ईवी वाहन लगा दिए गए हैं और 15 जल्द ही पहुंच जाएंगे।

झब्बाल रोड कूड़े की डंप की प्रोसेसिंग शुरू करवाई जा रही

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि झब्बाल रोड पर बने कूड़े के डंप की प्रोसेसिंग शुरू करवाई जा रही है। इस डंप पर 2 ट्रॉमल मशीनें इंस्टॉल की जा चुकी हैं। कूड़े की छंटाई का काम जल्द शुरू होगा, जिससे भविष्य में कूड़े के पहाड़ खड़े होने की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक इंचार्ज विशाल गिल, इंद्रजीत दत्ता, सोनू दत्ता, पंकज कुमार, राशि जी, सोनू कुमार बड़ी संख्या में क्षेत्रो के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने वॉल्ड सिटी की गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया: कहा,वॉल्ड सिटी में विकास कार्य तेजी से जारी रहेंगे

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 24 मई (राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *