पार्षद कोमल शाह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से AAP का परिवार हुआ मजबूत : विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर, 31 मई(राजन गुप्ता): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती वार्ड नंबर 53 की पार्षद कोमल शाह ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है। विधायक डॉ अजय गुप्ता और मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया ने पार्षद कोमल शाह और हजारों की संख्या में उनके समर्थकों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि कोमल शाह और उनके हजारों समर्थकों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम कर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में AAP का परिवार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सलीम बाबा, ताहिर शाह और पार्षद कोमल शाह की हर मांग को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 53 में पहले से ही विकास कार्य तेजी से करवाए गए हैं और आने वाले दिनों में विकास कार्यों में और तेजी ला दी जाएगी।उन्होंने कहा कि सलीम बाबा,ताहिर शाह और पार्षद कोमल शाह को आम आदमी पार्टी में पूरा-पूरा सम्मान दिया जाएगा।

प्रतिदिन सैकड़ो परिवार रिवायती पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की बढ़िया कारगुजारी को देखकर प्रतिदिन सैकड़ो परिवार रिवायती पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद कोमल शाह के आम आदमी पार्टी में शामिल होकर नगर निगम में AAP का जनरल हाउस मजबूत हुआ है। नगर निगम के जनरल हाउस में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत है। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस पार्षद द्वारा आम आदमी पार्टी के नगर निगम हाउस को लेकर माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्षद द्वारा डाली गई याचिका को खारिज कर दिया।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पिछले 4 सालों से लगातार में खुद लोगों के बीच जा रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका पहल के अदार पर निपटारा भी करवाया जा रहा है।
पार्षद कोमल शाह को पूरा-पूरा मान सम्मान दिया जाएगा

इस अवसर पर मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया ने कहा कि पार्षद कोमल शाह और उनके समर्थकों द्वारा आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पार्षद कोमल शाह को पूरा-पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
डॉ अजय गुप्ता को भारी बहुमत से जीता कर दूसरी बार विधायक और कैबिनेट मंत्री बनवाएंगे
इस अवसर पर पार्षद कोमल शाह के पति ताहिर शाह ने कहा कि विधायक डॉ अजय गुप्ता और मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया की कार्यशाली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक डॉ अजय गुप्ता को भारी बहुमत से जीता कर दूसरी बार विधायक और कैबिनेट मंत्री बनवाएंगे। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोट, पार्षद विक्की दत्ता, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया , आम आदमी पार्टी के ब्लॉक इंचार्ज, वार्ड इंचार्ज, सैकड़ो की संख्या में वॉलिंटियर्स और वार्ड नंबर 53 के भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
मौके की वीडियो और फोटो

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News