Breaking News

भाजपाईयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजली

अमृतसर, 23 जून :भारत के महान नेता, स्वतंत्रता सेनानी, चिन्तक एवं विचारक जनसंघ के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, आनंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा दविन्दर पहलवान, मंजीत कौर थिंद, सतपाल डोगरा, मनीष शूर, पवन चावला, मनीष महाजन, विनोद खन्ना, विक्की कपूर, अवि शर्मा आदि सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने अमृतसर जिले में 75 mg से ज़्यादा की प्रेगाबेलिन दवाओं की बिक्री और स्टॉक पर लगाई रोक

अमृतसर, 6 अगस्त(राजन):नशे के बढ़ते खतरे और दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रेगाबेलिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *