
अमृतसर, 26 जून (राजन):इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एवं हलका अमृतसर नॉर्थ के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आर.बी. रतन चंद रोड क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस विकास कार्य से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर सचिन मेहरा, राकेश कुमार मगोव तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए चेयरमैन रिंटू का आभार जताया।

इस मौके पर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि अमृतसर नॉर्थ के प्रत्येक क्षेत्र का समान रूप से विकास उनकी प्राथमिकता है और लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News