Breaking News

विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत अमृतसर जिले में बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर की जा रही है गणना

अमृतसर, 5 जुलाई : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत अमृतसर जिले में विशेष अभियान लगातार जारी है। जिले में 2,134 बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं तथा उन्हें भरवाया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी  दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अमृतसर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में 11 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.), 22 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ए.ई.आर.ओ.), 110 अतिरिक्त ए.ई.आर.ओ., 213 सेक्टर अधिकारी तथा 2,134 बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूची संबंधी दावे एवं आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। इनका निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज न हो।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) को लेकर फैलाई जा रही किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के तहत अमृतसर (उत्तरी) विधानसभा क्षेत्र की ई.आर.ओ. श्रीमती इनायत ने आज फैजपुरा क्षेत्र का दौरा कर बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर की जा रही गणना प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 15 जुलाई से पहले बी.एल.ओ. द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र भरकर जमा कर दें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में विधिवत दर्ज किया जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डॉ. बाजाज और डॉ. विज को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

अमृतसर, 4 जुलाई : सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. सतिंदरजीत सिंह बाजाज एवं जिला टीकाकरण अधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *