Breaking News

नगर निगम ने कचहरी चौक के निकट  सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को किया विफल

अमृतसर, 6 जुलाई:नगर निगम अमृतसर  ने आज कचहरी चौक के निकट मुख्य मॉल रोड पर सरकारी भूमि पर एक धार्मिक स्थल के नाम पर किए जा रहे अवैध निर्माण एवं कब्जे के प्रयास को विफल करते हुए त्वरित कार्रवाई की।

नगर निगम की एस्टेट विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दिया, निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों को विरोध और टकराव का भी सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अभियान जारी रखा और अवैध निर्माण को पूरी तरह रुकवा दिया।

नगर निगम ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि भविष्य में उक्त स्थल पर या किसी अन्य सरकारी भूमि अथवा सार्वजनिक सड़क पर दोबारा अवैध निर्माण या कब्जे का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति या संस्था को किसी भी बहाने से सरकारी भूमि या सार्वजनिक स्थान पर अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

व्यापारियों की नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम  द्वारा पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन  की बैठक आयोजित

अमृतसर, 30 जून:नगर निगम अमृतसर  द्वारा आज शहर के व्यापारियों की नागरिक सुविधाओं से संबंधित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *