Breaking News

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत 13 और 14 जुलाई को अमृतसर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर

अमृतसर, 12 जुलाई :पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अभियान के तहत 13 एवं 14 जुलाई, 2026 को अमृतसर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के दौरान पात्र मतदाता अपने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) के पास जमा करवा सकेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त  दलविंदरजीत सिंह ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे 13 एवं 14 जुलाई को अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने गणना प्रपत्र भरें और संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) को जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि जिले के 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात सभी बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) 13 एवं 14 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं तथा समय रहते अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करवा लें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि किसी मतदाता को किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो तो वह अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकता है अथवा निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) अनिवार्य रूप से भरकर बी.एल.ओ. को समय पर जमा करवाएं तथा अपने मताधिकार का सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पात्र मतदाता निर्धारित समय के भीतर अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाता है, तो 3 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में उसका नाम शामिल नहीं किया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

राम मंदिर से जुड़े घोटाले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच करवाई जाए : कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता

अमृतसर,12 जुलाई:अमृतसर पहुंचे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *