Breaking News

पंजाब सीएम के बयान के अगले दिन सुखबीर को नोटिस: बादल बोले,जितनी मर्जी बार बुला लो

अमृतसर,16 जुलाई:पंजाब के बहिबल कलां गोलीकांड मामले में पंजाब सरकार की विशेष जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सिट  ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। यह कार्रवाई तब की गई है, जब सीएम भगवंत मान ने कल  ही मुकेरियां में एक जनसभा में कहा था कि अब जेल जाने की बारी सुखबीर बादल की है।

सीएम भगवंत मान ने कहा था- मुझे लगता है कि सुखबीर बादल के सपनों में भी भगवंत मान आता होगा। दिन-रात एक ही बात पर लगा है, एक मेरी बारी दे दो, क्या यह पानी की बारी है ? सुखबीर सिंह, कान खोलकर सुन ले, अब तेरी और तेरे साले की राज करने की नहीं जेल जाने की बारी है।

सुखबीर बादल से अगले सोमवार को सुबह 11 बजे पूछताछ की जाएगी। इससे पहले भाजपा नेता विजय सांपला से भी पूछताछ हो चुकी है। इस समन पर सुखबीर बादल ने भी रिएक्शन दिया है।

उन्होंने कहा- जितनी मर्जी बार बुला लो, मैं हर बार आ जाऊंगा। 10 साल हो चुके हैं। यह झूठ का पुलिंदा है। 10 साल में चालान तक पेश नहीं हुआ है। ड्रामे कर रहे हैं। लोगों को पकड़ने के बजाय पॉलिटिक्स खेल रहे हैं। 4 महीने रह गए हैं। जितना मर्जी खेल लो। असली दोषी हम पकड़ेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम की नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की विशेष पहल

अमृतसर, 15 जुलाई(राजन): गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह की दूरदर्शिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *