Breaking News

अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़: 43 लोग रेस्क्यू; संचालक के बेटे समेत 6 गिरफ्तार

अमृतसर,16 जुलाई: कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर केंद्र से 43 लोगों को रेस्क्यू किया। पुलिस के अनुसार इन लोगों को गैर-कानूनी तरीके से केंद्र में रखा गया था।

इस मामले में केंद्र के मुख्य संचालक कुलदीप कुमार चौहान, उसके बेटे सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जसपाल और करमजीत के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट तहत मामले दर्ज हैं।

43 लोगों को रेस्क्यू किया गया

एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि थाना गेट हकीमां पुलिस को बीती देर रात अवैध तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र की सूचना मिली थी। इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान केंद्र में मौजूद 43 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सरकारी मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्रों में भेज दिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि केंद्र में रह रहे लोगों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के विरुद्ध रखा जाता था। उनके साथ मारपीट किए जाने और जबरन दवाइयां देने के आरोप भी लगे हैं। रेस्क्यू किए गए एक युवक पवनदीप सिंह ने दावा किया कि वह करीब तीन महीने तक इस केंद्र रहा। उसके अनुसार हर महीने 15 हजार रुपये फीस ली जाती थी और मरीजों के साथ मारपीट की जाती थी । उसने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों की केंद्र से बाहर जाने के बाद नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है।

दवाइयों की सप्लाई और पूरे नेटवर्क की जांच जारी

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। केंद्र में इस्तेमाल की जा रही दवाइयों और अन्य सामग्री की सप्लाई कहां से होती थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

क्रॉस-बॉर्डर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सात लोग 10 पिस्टल, 1KG हेरोइन, एक ड्रोन के साथ पकड़े गए

अमृतसर, 10 अगस्त(राजन): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करके और 10 गैर-कानूनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *