
अमृतसर,16 जुलाई:बसों में सफर करने वालों के लिए बेहद ही जरूरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जालंधर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने कई बस रूटों में अस्थायी तौर पर डायवर्ट किया है। कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर 17 जुलाई 2026 को जालंधर बस स्टैंड से अमृतसर, होशियारपुर और लुधियाना जाने वाली बसों को डायवर्ट किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह डायवर्जन रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट संबंधी जानकारी प्राप्त कर लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
जालंधर से अमृतसर
बसें कपूरथला और सुभानपुर से होकर अमृतसर पहुंचेगी।
जालंधर से होशियारपुर
जालंधर से होशियारपुर जाने वाली बसें नकोदर चौक-कपूरथला चौक-वेरका मिल्क प्लांट-पठानकोट चौक-किशनगढ़, भोगपुर और बुलोवाल होते हुए होशियारपुर पहुंचेंगी।
जालंधर से लुधियाना
लुधियाना जाने वाली बसों को समरा चौक से 66 फुटी रोड-जमशेर-जीएनए चौक-हवेली से फगवाड़ा के रास्ते लुधियाना पहुंचेगी।
पठानकोट से जालंधर आने-जाने वाली बसों के रूट
पठानकोट से जालंधर आने-जाने वाली बसें पठानकोट चौक-मकसूदां चौक- वर्कशॉप चौक-कपूरथला चौक-नकोदर चौक से होते हुए बस स्टैंड जालंधर पहुंचेंगी।
इसके अलावा बाहरले जिलों से आने-जाने वाले हैवी ट्रैफिक (कंटेनर, ट्रक, टिप्पर (रेत और बजरी) के लिए भी रूट डायवर्ट किए गए हैं।
लुधियाना से अमृतसर आने-जाने वाला ट्रैफिक
फगवाड़ा से सतनामपुरा-जंडियाला-नकोदर-कपूरथला-सुभानपुर-अमृतसर।
लुधियाना से होशियापुर/पठानकोट आने जाने वाला ट्रैफिक
चंडीगढ़ बाईपास नजदीक कोनिका रिजोर्ट से मेहटीआना-होशियारपुरो-दसूहा से पठानकोट।
मोगा से पठानकोट आने-जाने वाला ट्रैफिक
नकोदर से कपूरथला-सुभानपुर-नडाला-टांडा से पठानकोट।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News