Breaking News

सी.एम. की योगशाला:घर-घर योग, हर दिल निरोग: अमृतसर में सी.एम. की योगशाला का बढ़ता कदम

विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कक्षाओं/योग शिविरों की तस्वीरें।

अमृतसर, 17 जुलाई : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में सी.एम. की योगशाला एक वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल पर शुरू की गई सी.एम. की योगशाला के अंतर्गत नशा मुक्ति केंद्रों में नियमित रूप से योग कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसके साथ ही जिले के निवासी बड़ी संख्या में योग कर स्वयं को निरोग बना रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन आयोजित होने वाली निःशुल्क योग कक्षाओं में हर आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपना रहे हैं। इन कक्षाओं में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन एवं योग क्रियाएं करवाई जाती हैं, जिससे लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्राप्त हो रही है।

सी.एम. की योगशाला के तहत अमृतसर में प्रतिदिन संचालित हो रही हैं 600 योग कक्षाएं

विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कक्षाओं/योग शिविरों की तस्वीरें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि सी.एम. की योगशाला के तहत जिले में 600 योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं तथा इनके लिए 65 योग प्रशिक्षक और 163 प्रशिक्षु योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि ये सभी योग कक्षाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं और बड़ी संख्या में लोग इनका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 350 कक्षाएं शहरी क्षेत्रों तथा लगभग 250 कक्षाएं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर स्वयं को स्वस्थ एवं निरोग बना रहे हैं। ये योग कक्षाएं प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय आयोजित की जाती हैं।

अपने मोहल्ले में योग कक्षाएं शुरू करवाने के लिए 76694-00500 नंबर पर करें कॉल

विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कक्षाओं/योग शिविरों की तस्वीरें।

सी.एम. योगशाला के अमृतसर जिला समन्वयक हरमनदीप सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नशे की दलदल में फंसे लोगों को नया जीवन देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना है। नशा छोड़ने के इच्छुक लोग इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम नशा मुक्ति के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित हो रहा है। इससे न केवल नशे से पीड़ित लोगों को बल्कि पूरे समाज को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क योग कक्षाओं का लाभ उठाने के लिए इच्छुक नागरिक cmdiyogshala.punjab.gov.in वेबसाइट पर अपना पंजीकरण भी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने मोहल्ले में योग कक्षाएं शुरू करवाने के लिए 76694-00500 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सीएम के बयान के अगले दिन सुखबीर को नोटिस: बादल बोले,जितनी मर्जी बार बुला लो

अमृतसर,16 जुलाई:पंजाब के बहिबल कलां गोलीकांड मामले में पंजाब सरकार की विशेष जांच टीम ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *